चंद्रयान-2 ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से कहा स्वागत है…

Spread the love

ISRO का चंद्रयान-3 अपना मिशन पूरा करने में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। ISRO भारत का बरसों का सपना पूरा करने वाला है. चंद दिनों में चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देगा। ISRO के सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट पर लगातार रोज नई-नई तस्वीरें सामने आ रही है ।चंद्रमा के लैंडर के करीब पहुंचने के बड़े ही कमाल के वीडियो सामने आ रहे हैं।


चंद्रमा के करीब पहुंचने के वो वीडियो व नई-नई तस्वीरें सामने आ रही है जिसे देखकर एक भारतीय के चेहरे पर खुशी छा जाए।

इसी बीच चंद्रयान 3 को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रयान 2 और चंद्रयान 3 सेम ऑर्बिटर में मुलाकात हुई. दोनों ऑर्बिटर मिले तो इसरो ने लिखा वेलकम।अंतरिक्ष में हुई मुलाकात पर इसरो का ट्वीट सामने आया है इसरो ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।

दोनों ऑर्बिटर चांद की करीबी कक्षा में मिले है.बता दें कि चंद्रयान-3 की चांद की सतह से दूरी अब काफी कम रह गई है. चंद्रयान-3, चांद के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए काफी ज्यादा करीब आ गया है.इसी के साथ इसरो लगातार लैंडर के चांद पर लैंडिग की ताजा अपडेट देता आ रहा है. बीते दिनों से बताया गया कि 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग का समय शाम को 6:04 मिनट पर रखा गया है. लैंडिंग का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा ।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *