चंद्रयान ने चांद पर खोजा सल्फर और कई अन्य धातुएं ; जाने इसरो ने क्या कहा ….

Spread the love

इसरो के मुताबिक चंद्रयान ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर मौजूद है. सोमवार को जारी एक बयान में इसरो ने कहा, “चंद्रयान-3 के साथ भेजा गये लेजर-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (LIBS) ने दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह पर नमूनों की पहली जांच की है. इस जांच में पुष्टि हुई है कि उस इलाके में सल्फर मौजूद है.”इसरो ने यह भी कहा कि यह जांच चंद्रमा की कक्षा में मौजूद उपग्रहों के जरिये संभव नहीं थी ।जांच में चांद पर एल्युमिनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम और टाइटेनियम के होने की भी पुष्टि हुई है ।इसके अलावा मैंगनीज, सिलिकन और ऑक्सीजन के अंश भी मिले हैं चंद्रयान का छह पहिये वाला प्रज्ञान रोवर सतह के नमूने जमा कर रहा है. यह रोवर उस इलाके में घूम रहा है, जिसके बारे में अब तक कमोबेश कोई जानकारी नहीं है रोवर को दो हफ्ते तक चंद्रमा की सतह पर काम करना है इस दौरान वह तस्वीरें और वैज्ञानिक डेटा भेज रहा है। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *