आम आदमी पार्टी में आया राजनीतिक भूचाल, ED ने शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद आप नेता संजय सिंह को गिरफ्तार किया…

Spread the love

बड़ी खबर नई दिल्ली से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (04 अक्टूबर 2023) को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के चर्चित शराब घोटाले में दो दिनों से चल रही छापेमारी और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। संजय सिंह की गिरफ्तारी के समय उनके घर के सामने मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन की भी कोशिश की।

संजय सिंह को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली शराब नीति मामले में ही ईडी और सीबीआई उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार कर चुकी है। मनीष सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। आम आदमी पार्टी ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक कार्रवाई करार दिया है।

संजय सिंह, आम आदमी पार्टी

ईडी के मुख्यालय में रात बिताएँगे संजय सिंह
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले ईडी ने संजय सिंह से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम उन्हें रात में अपने मुख्यालय में रखेगी। इसके बाद गुरुवार (5 अक्टूबर 2023) की सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी कोर्ट में संजय सिंह की रिमांड माँगेगी।

महबूबा मुफ्ती ने ईडी की कार्रवाई को बताया गलत
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ईडी भाजपा के दाहिने हाथ की तरह काम कर रही है। ये सरकार की नाकामी को छिपाने की कोशिश से ज्यादा कुछ नहीं है। मुफ्ती ने कहा कि ईडी का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले दिल्ली में मीडिया हाउस पर भी छापेमारी की थी।

वीडियो सूत्र- ANI

गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह ने जारी किया वीडियो मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं है अपनी गिरफ्तारी पर आप सांसद संजय सिंह ने क्या कहा ।

गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह ने जारी किया वीडियो

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *