लोकसभा चुनाव 2024 : काशीपुर रामलीला मैदान में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया जनसभा को संबोधित…

Spread the love

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड में पहुंचकर तीन जनसभा कर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गोचर चंपावत के लोहाघाट और उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में जनसभा करने पहुंचे। काशीपुर में जनसभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।गोचर और लोहाघाट में जनसभा करने के पश्चात दोपहर बाद 3:00 बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में वोट मांगने काशीपुर पहुंचे।

काशीपुर में उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट मौजूद थे। मंच से अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत के अंतिम गांव का विकास नहीं करवाती थी।उन्होंने कहा कि भारत के अंतिम गांव को पहले गांव का नाम दिया और उन गांव का विकास किया।अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कब बहुत तेजी से बढ़ा है। अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में हमारा भारत 2014 में 11वें स्थान पर था लेकिन 7 वर्षों के अंतर में यही भारत 11वें स्थान से कूद कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। 2027 समाप्त होते-होते भारत आर्थिक जगत के मामले में शुरुआती तीन देशों में खड़ा हो जाएगा। मोदी सरकार बनने के बाद उत्तराखंड में तेजी से विकास हुआ है। सरकार करने के बाद देश के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर हो गए हैं। भारत अब दुनिया में कमजोर भारत के रूप में नहीं जाना जाता है। आप भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता है अब कोई भारत को अगर आंख दिखाएगा तो हम उसे बड़ी आंख करके दिखाएंगे।

भारत ने अपने चरित्र के मुताबिक पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखने की कोशिश की है। हमारी कोशिश को कमजोरी नहीं समझना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की ऐसी अकेली पार्टी है जो कहती है वह करती है। भाजपा की कटनी और कटनी एक समान है 2014 से अब तक भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो भी वादे किए वह सब करके दिखाए हैं। 1984 में हमने कहा था कि जिस दिन भारतीय जनता पार्टी की भारत में सरकार बनेगी अयोध्या में भगवान राम का भव्य आयोजन पर राम मंदिर बनेगा। अब देश में रामराज जाने के संकेत हो गए हैं। हमने कहा था जम्मू कश्मीर की धारा 370 बहुमत मिलने के बाद चुटकी बजाते ही समाप्त कर देंगे, वह हमने करके दिखाया। नागरिकता के मुद्दे पर उन्होंने कहा की नागरिकता का कानून नागरिकता लेने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत जिस तरह से बढ़ रही है सचमुच यह है हम सभी के लिए गौरव का विषय है। रूसऔर यूक्रेन के बीच हुआ युद्ध के बीच में से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रयासों से भारत के रूस में पढ़ने वाले 22 हजार 500 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। कांग्रेस की हालत पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत कुछ ऐसी हो गई है कांग्रेस पहाड़ पर नहीं चढ़ सकती है। कांग्रेस के अजीबोगरीब हालात हो गई है। उन्होंने कांग्रेस की हालत की डायनासोर की प्रजाति से तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस की 2024 के बाद ऐसी हालत हो जाएगी जैसे डायनासोर की प्रजाति दुनिया से लुप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत बिग बॉस का घर बनी हुई है। जो कांग्रेस के लोग कुछ कर गुजरने चाहते हैं वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि राजनीति के क्षेत्र में वह चैंपियन की तरह नजर आते हैं। जब धामी बैटिंग करते हैं तो पिच पर टिकना भी जानते हैं और पिच पर चौके छक्के लगाना भी खूब जानते हैं। जब धामी बोलिंग करते हैं तो वह अच्छे अच्छो के विकेट उखाड़ देते हैं। नैनीताल उधम सिंह का लोकसभा सदस्य सीट के प्रत्याशी अजय भट्ट के बारे में उन्होंने कहा कि अजय भट्ट की ईमानदारी पर उन्हें नाज है। कोई भी सांसद सबकी अपेक्षाओं को शांत नहीं कर सकता है लेकिन कोई भी अजय भट्ट पर भ्रष्टाचार से संबंधित दाग नहीं साबित कर सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्रीराजीव गांधी ने कहा था कि जब भी हम दिल्ली से पैसा नीचे भेजते हैं और वह पैसा बाद में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दिल्ली से जितना पैसा भेजा जाता है वह भ्रष्टाचार की भेंट नहीं करता है बल्कि उतना ही पैसा जनता तक पहुंचता है। उन्होंने सिख समाज की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे भारतीय जनता पार्टी और राजनाथ सिंह को सिख समाज पर नाज है। आपका इस देश की सीमा की रक्षाओं में जो योगदान है वह अतुलनीय है। हर धर्म का अपना महत्व है। हर धर्म के लोगों ने समाज के लिए कुछ ना कुछ किया है। अंत में उन्होंने कहा कि अजय भट्ट को इस बार कई गुना मतों से जिताकर दिल्ली भेजना है। रक्षा विभाग के अधिकारी कहते हैं की रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट देवता हैं। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना है। भारत को अगर 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 के पार का नारा को सफल बनाना है। अंत में उन्होंने शीश नवाकर काशीपुर की जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *