महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हिंदू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन…

Spread the love

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। गृह विभाग और मंत्री अधिकारियों के साथ संपर्क में है और मैं भी अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मंगलवार को कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया था, जिसको लेकर मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया, इस दौरान पुलिस ने उनको हटाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने शांति की अपील की है। शहर में संगठनों द्वारा बंद और विरोध का आह्वान किया गया था। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की है।

वहीं एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग और मंत्री अधिकारियों के साथ संपर्क में है ।लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।साथ ही कोल्हापुर की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की गुजारिश की है वही महाराष्ट्र के कोल्हापुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है ।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *