गुजरात में तबाही मचा रहा बिपरजाॅय….

Spread the love

गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है।

ताजी जानकारी के हिसाब से :-

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने बिपरजॉय को लेकर जानकारी दी है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज 16:30 बजे जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) से लगभग 80 किमी दक्षिण पश्चिम में है , वहीं देवभूमि द्वारका से यह पश्चिम दक्षिण दिशा में 130 किमी दूर है। आईएमडी ने यह भी बताया कि जखाऊ बंदरगाह के पास आज शाम से लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू होगी जो कि आधी रात तक जारी रहेगी। भारतीय मौसम केंद्र की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल जखाऊ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। इसकी रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटा होने वाली है। शाम से मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा। गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां के द्वारका में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो रही है। वहीं, जामनगर में तटीय क्षेत्रों पर ऊंची लहरें उठ रहीं हैं। द्वारका में बिपरजॉय के प्रभाव से टाटा केमिकल्स के पास सड़क पर एक शेड गिर गया। मौके पर एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *