166 साल बाद रेलवे बोर्ड संभालने वाली पहली महिला बनी ; जया वर्मा सिन्हा जाने के लिए पढ़े पूरी खबर…

Spread the love

केंद्र सरकार ने जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वह 166 साल के इतिहास में रेलवे बोर्ड की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। रेलवे बोर्ड भारतीय रेलवे के लिए निर्णय लेने वाली टॉप संस्था है। जया वर्मा सिन्हा अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी। संस्था माल ढुलाई और यात्री सेवाओं के ओवरऑल परिवहन की देखरेख की जिम्मेदारी निभाएंगी।

1988 बैच के आईआरटीएस अधिकारी जया वर्मा सिन्हा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं CEO के रूप में नियुक्ति से पहले, वह रेलवे बोर्ड में यातायात परिवहन के अतिरिक्त सदस्य के पद पर कार्यरत थीं। भारतीय रेलवे के साथ सिन्हा की यात्रा 1988 में शुरू हुई जब वह भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) अधिकारी के रूप में शामिल हुईं।अपने 35 साल के करियर के दौरान, जया ने संचालन, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कॉमर्शियल और विजिलेंस सहित अलग अलग फील्ड में काम किया है। उन्होंने उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक और सियालदह डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक के रूप में भी कार्य किया।ढाका, बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में उनके जया वर्मा सिन्हा कार्यकाल में कोलकाता और ढाका के बीच मैत्री एक्सप्रेस सेवाओं की शुरुआत हुई। वह दक्षिण पूर्व रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला भी थीं।

Source of ANI
Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *