भारतीय पुरुष हॉकी टीम बांग्लादेश एक बड़े अंतर 12-0 से जीत के साथ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची; भारत के पदकों की संख्या 56 तक पहुंच गई है, जिसके 100 तक पहुंचने की संभावना है…

Spread the love

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने अंतिम पूल ए मैच में बांग्लादेश पर 12-0 की शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। एशियाई खेल 2023 में भारत के दमदार प्रदर्शन ने उन्हें 56 पदकों तक पहुंचा दिया है, प्रतियोगिता के शेष छह दिनों में 100 पदक तक पहुंचने की संभावना है।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम को लगातार चौथी जीत मिली है। वहीं टीम इंडिया का पूल ए में अब आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कुल चार गोल दागे। इसके अलावा वरुण के नाम दो गोल रहा। वहीं ललित, शमशेर, मनदीप और सुमित ने भी एक-एक गोल किए।
पहले हाफ में भारत के पास था 4-0 की बढ़त
पाकिस्तान के खिलाफ इस पूल मैच में भारतीय हॉकी टीम ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बना लिया था। खेल के 8वें मिनट में ही मनदीप सिंह ने बेहतरीन फील्ड गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी थी। इसके तीन मिनट के भीतर भारत ने पेनल्टी स्ट्रोक से दूसरा गोल दाग दिया। इस तरह पहले क्वार्टर के खेल में भारत ने 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली।
दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह नेपेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत के खाते चौथा गोल आया। यानी पहले हाफ की समाप्ति तक भारत ने पास 4-0 की बढ़त हो गई थी।
दूसरे हाफ में भी हुई गोल की बरसातभारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में दूसरे हाफ में गोल की बरसात जारी रखी। तीसरे क्वार्टर को शुरू हुए कुछ ही देर हुए थे कि हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक से भारत के लिए पांचवां और अपना हैट्रिक गोल दाग दिया। इसके एक मिनट के भीतर ही उन्होंने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल दागकर भारत की बढ़त को 6-0 कर दिया।खेल के 38वें मिनट में पाकिस्तानी टीम ने भी वापसी की कोशिश की और उसे सफलता भी मिली। पाकिस्तान के लिए सुफियान मोहम्मद ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल तब्दील कर खाता खोला। हालांकि इसके बावजूद भारत का हमला जारी रहा और 41 मिनट में उसने 7वां गोल दाग दिया।इस तरह तीसरे क्वार्टर के खेल में भारत ने तीन गोल दागे। चौथे और अंतिम क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा जारी रखा और स्कोर 10 गोल में बदल दिया। हालांकि पाकिस्तान भी चौथे क्वार्टर में एक गोल दागकर स्कोर को 10-2 कर दिया। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को एक बड़े अंतर से हरा दिया।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *