उत्तर प्रदेश के देवरिया : भूमि विवाद ने 6 लोगों की जान ले ली और कई घायल हो गए…

Spread the love

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जमीनी विवाद को लेकर 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई मरने वालों में 5 लोग तो एक ही परिवार के हैं और एक दूसरे पक्ष का है। ये पूरी वारदात रूद्रपुर के फतेहपुर की है।पुलिस को जैसे ही सूचना मिली और मौके-ए-वारदात पर पहुंची तो उनके भी हाथ-पैर फूल गए डीएम से लेकर एसपी भी मौके स्थान पर पहुंचे पूरा गांव में तनाव का माहौल है। गांव में एक जमीन को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के परिवार में काफी समय से रंजिश चल रही थी सोमवार सुबह किसी मामले को लेकर प्रेम यादव सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचा यहां दोनों के बीच विवाद बढ़ गया प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

सीएम योगी ने देवरिया घटना पर दुख व्यक्त किया दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
सीएम योगी ने ट्वीटर हैडल पर पोस्ट किया और घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता के दिए निर्देश सीएम योगी ने एडीजी/ कमिश्नर/आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश साथ ही इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

देवरिया की घटना मामले पर यूपी पुलिस ने जारी किया बयान
देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।

बोरे में जा रही लाशें यूपी के देवरिया के 6 सदस्यों की हैं, लाश 5 लोग तो एक ही परिवार के हैं और एक दूसरे पक्ष का था।
1.सत्य प्रकाश दुबे 2.किरण दुबे 3.सलोनी दुबे 4.नंदनी दुबे
5.अनमोल दुबे 6.गांधी दुबे

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *