यूपी बोर्ड 12वीं के दो पेपर लीक, परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही हुए वायरल…

Spread the love

– यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का विवाद अभी थमा ही था कि अब यूपी बोर्ड की 12वीं के पेपर लीक का मामला सामने आ गया है. बताया जा रहा है कि 12वीं के जीव विज्ञान और गणित का पेपर गुरुवार को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद आगरा में व्हाट्सएप के दो ग्रुप पर वायरल होने लगा.

लखनऊ। यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में आज इंटर के गणित और जीव विज्ञान का पेपर कराया गया। वहीं, दोपहर तीन बजे एक ग्रुप पर जीव विज्ञान का पेपर अपलोड हो गया। इससे पेपर लीक होने की चर्चा होने लगी है। हालांकि मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक जीव विज्ञान पेपर का कोड 338 जीएल और सीरियल 153 है। पेपर के सभी पन्नों को ग्रुप में डाला गया। हालांकि, जब ग्रुप में पेपर को लेकर लोगों ने कमेंट किया तो उसे डिलीट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड पेपर लीक होने से संबंधित जानकारी यूपी बोर्ड को उपलब्ध करवा दी गयी है। अब बोर्ड की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। पेपर लीक होने के बाद पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने भी माना कि जो पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हुआ है वही पेपर दूसरी शिफ्ट में आया था। उनके अनुसार अब इस मामले की जांच की जा रही है और इसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। अब इस पेपर लीक के लिए जांच शुरू कर दी गयी है। जांच के द्वारा सबसे पहले यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पेपर किस सेंटर से लीक हुआ है। इस मामले में पूरी जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बता दें कि गणित एवं जीव विज्ञान विषय की परीक्षा की शुरुआत दोपहर दो बजे से हुई थी, लेकिन परीक्षा के एक घंटे बाद ही यानी तीन बजे पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया।

फोटो सूत्र- UP Tak

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *