Race to Raisina Hill 2022: Indian Presidential Elections

Spread the love

भारत के 15 वे राष्‍ट्रपति चुनने का मतदान आज । सांसदों को हरा, विधायकों को गुलाबी बैलेट पेपर…

पूरे देश के सांसद, विधायक मिलकर अगले महामहिम के नाम पर मुहर लगाएंगे। मतदान के बाद बैलेट पेपर्स की गिनती शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने परिणाम घोषित करने के लिए 21 जुलाई की तारीख तय की है।

द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्‍हा के रूप में दो विकल्‍प हैं। मुर्मू को सत्‍ताधारी एनडीए ने उम्‍मीदवार बनाया है। सिन्‍हा विपक्ष के साझा उम्‍मीदवार हैं।

द्रौपदी मुर्मू का भारत का 15वां राष्‍ट्रपति बनना लगभग पक्का है पक्ष के साथ विपक्ष के भी बहुत से दलों का सहियोग उन्हें प्राप्त है |

द्रौपदी मुर्मू देश की आजादी के बाद जन्मी पहली राष्‍ट्रपति होंगी, एवं पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति होंगी इसी के साथ वह देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति होंगी, ओड़िसा के छोटे से गाव की आदिवासी महिला देश की राष्‍ट्रपति होंगी यह एक गौरवशाली क्षण होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *