नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी का हुआ जोरदार स्वागत….

Spread the love

काशीपुर भाजपा के संगठनात्मक जिले काशीपुर की नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी के आज काशीपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंडी समिति गेस्ट हाउस में पहुँची उमा जोशी ने मौजूद कार्यकर्ताओ से कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकारी नीतियों को जनजन तक पहुँचाना होगा। साथ ही बूथ स्तर तक मजबूती के साथ कार्य करते हुए आगामी चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिये कमर कसनी होगी।

इस मौके पर पहुँची मेयर उषा चौधरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर उमा जोशी को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी खुशी है। इस दौरान प्रभारी महिला मोर्चा मोहन बिष्ट, सीमा चौहान, मंजू यादव, उषा शर्मा,कल्पना राणा, वैशाली गुप्ता, प्रिया मित्तल, प्रिया सिंह बिष्ट, कविता यादव, रजत सिद्धू, अभिषेक गोयल, रिकी पोंटिंग, विपिन अरोरा, रवि प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *