भारत के वैज्ञानिकों ने बता दिया है कि भारत ही विश्व गुरु है…

Spread the love

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर की आतिशबाजी


काशीपुर जन जीवन उत्थान समिति द्वारा समिति के कार्यालय श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग के बाद समिति के कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया। इधर भाजपाईयों ने महाराणा प्रताप चौक पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की बुधवार को जैसे ही चांद की सतह पर चंद्रयान की सफलता पूर्वक लैडिंग हुई वैसे ही पूरे शहर में हर्षोउल्लास का माहौल हो गया। जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान एक गोष्ठी में बोलते हुए समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज भारत के वैज्ञानिकों ने बता दिया है कि भारत ही विश्व गुरु है और आज हम चांद के दक्षिणी छोर पर उतरने वाले विश्व के पहले देश हैं। यह पल हर भारतीय के लिए गर्व का पल है।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, सैयद आसिफ अली, अमृतपाल सिंह, रईस अहमद आदि मौजूद थे। उधर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा एवं सचिव भास्कर त्यागी एडवोकेट द्वारा चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैडिंग के उपलक्ष में मिष्ठान वितरण किया गया। इधर भाजपाईयों ने महाराणा प्रताप चौक पर मिष्ठान वितरण कर जमकर आतिशबाजी की। वहां पर काशीपुर विधान सभा प्रभारी सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक व राम मेहरोत्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *