काशीपुर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय से देश के वीरों को समर्पित मेरी माटी मेरा देश के तहत नगर निगम द्वारा अमृत कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो पूरे शहर में देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वालों वीरों की याद दिलाती गई।

शोभा यात्रा को लोगों ने जगह-जगह पुष्प अर्पित कर स्वागत भी किया। साथ ही निगम के कर्मियों व स्कूली बच्चों को देश के प्रति समर्पित होने की शपथ मेयर ने दिलाई।

मंगलवार को नगर निगम द्वारा अमृत कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा निगम प्रांगण से विधि विधान के साथ प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, मोहल्ला किला, सब्जी मंडी, महाराणा प्रताप चौक, कोतवाली गेट होते हुए नगर निगम में वापस आकर संपन्न हुई। कलश शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीरों को याद करके उनका सम्मान करना है।

आज जो हम खुली हवा में आजादी का अपना जीवन जी रहे है वो उन शहीद वीरों ने ही अपना जीवन बलिदान कर दिया है। जिसके हम ऋणी है और उनका आज याद करना हमारा धर्म बनता है। उन्ही की कुर्बानी को याद करने के लिए आज शोभायात्रा निकाली गई है। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि शहीदों को याद करते हुए विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना भरना ही इस शोभायात्रा का उद्देश्य है। कलश शोभायात्रा में मेयर ऊषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, सुधा राय, रेखा सक्सेना, पूनम सिंह, कविता यादव, गीता चौहान, वीना नेगी, वैशाली गुप्ता, राधा चौहान, सुरभि अग्रवाल, यशवीर राठी आदि शामिल रहे।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम काशीपुर में आयोजित किया गया नगर निगम के वार्ड एवं वीर सपूतों के घर से लाई गई माटी की कलश यात्रा निकल गई एक देश के लिए अपने बलिदान देने वाले भारत मां के सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला।