मल्लीताल में शत्रु संपत्ति पर 134 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर…

Spread the love

उत्तराखंड:- नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर नैनीताल के मल्लीताल में शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल में चिन्हित 134 अवैध निर्माण को हटाने के लिए आज एक साथ दस बुलडोजर गरजे हैं। शनिवार सुबह ही अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है। यहां एक साथ दस बुलडोजर चल रहे हैं।

अब तक 25 से ज्यादा मकानों को धवस्त किया जा चुका है।हाईकोर्ट में शुक्रवार को अतिक्रमणकारियों की याचिका खारिज हो गई है। जिसके बाद प्रशासन व पुलिस ने अतिक्रमण वाले घरों को खाली कराने का अभियान शुरू कर दिया था। अतिक्रमण की जद में आए लोग अपना सामान लेकर यहां से चले गए। रात को ही इन घरों की छत को उखाड़ने का काम किया गया। जिसके बाद सुबह ही इन्हें जमींदोज करना शुरू किया गया। अतिक्रमण को हटाने का अभियान अब भी जारी है। मेट्रोपोल में अतिक्रमण हटाने के अभियान के चलते कानून व्यवस्था न बिगड़ जाए इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *